ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी ने निकेश चंद्र अग्रवाल को उत्तराखंड राइस मिल एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनका स्वागत किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह के कार्यालय पर निकेश चंद्र अग्रवाल का फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में राइस मिल एसोसिएशन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश चंद्र अग्रवाल ने जसपुर व्यापार मंडल का अभार जताया उन्होने प्रदेश में राइस मिलर्स एवं व्यापारियो के हितो का कार्य करने की बात कही। मौके पर हरिओम सिंह, त्रिलोक अरोरा, हरीश टोनी, हरीश ग्रोवर, अंकुर बंसल, अबलोक जैन, सौरभ गर्ग, गौरव मित्तल, अवलोक जैन, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, समीर परवेज, महफूज अली, ललित शर्मा, अशोक अग्रवाल, महेन्द्र अरोरा, राजकुमार चौहान, विनोद अरोरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!