ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण

जसपुर के सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने की योजना: धन सिंह रावत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जसपुर के सीएचसी को उपजिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण कर 50 बेड का बनाए जाने की योजना है। जल्द ही जसपुर सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ भी तैनात कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सप्ताह में एक दिन होने वाला अल्ट्रासाउंड अब दो दिन होगा। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी जल्द होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर को जल्द ही 45 स्थायी डॉक्टर दिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 तक सरकार राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती पूरी कर देगी। इस कदम से अस्पतालों में आमजन को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा। उन्होंने सीएमएस डॉ. धीरेंद्र मोहन गहलोत के एक लाख ओपीडी करने एवं अस्पताल हित में अच्छे कार्य की सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री का भाजपाइयों ने स्वागत किया। मौके पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलौत, डॉ. आशु सिंघल, सुशील, नेहा, राहुल, साजिद, भट्ट जी, पांडे जी, जमील, अनीता, संदीप, राकेश, जसवन्त, रूपा, शेर सिंह, आशा, सुखदीप, वंदना, संजय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!