नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन इस और नही दे रहा कोई ध्यान, स्थानीय निवासी एवं व्यापारी परेशान

जसपुर। (समीर परवेज) फन टीवी न्यूज़
जसपुर के पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज मार्ग नगर का मुख्य मार्ग है जो सुभाष चौक से लेकर बाजार चौक सब्जी मंडी को जोड़ता है। इस मार्ग पर पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज (बालक वर्ग) पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज (बालिका वर्ग) व बीआरसी परिसर, प्राइमरी स्कूल, किसान सहकारी समीति, बैंक कार्यालय इत्यादि स्थित हैं। इस मार्ग पर लोगो द्वारा रोड के दोनो और कार पार्किंग कर दी जाती है और कुछ गाड़िया तो इस मार्ग पर सुबह शाम परमानेंट खड़ी रहती है कार पार्किगं से मार्ग संकरा हो जाता है जिससे रोड पर जाम लग जाता है

वही कुछ कार स्वामी मार्ग स्थित दुकानो के आगे अपनी कारे खड़ी करके चले जाते है जिससे व्यापारी खासा परेशान होते हुए दिखते है। वही स्कूलों की छुट्टी के समय आए दिन इस रोड पर भयंकर जाम लगता है। सड़क पर आवागमन काफी प्रभावित होता है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासियो एवं व्यापारियो का कहना है कि नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन इस और कोई ध्यान नही दे रहा है वही उन्होने मांग की है कि इस मार्ग का अतिक्रमण हटाया जाए ताकि उन्हें जाम की समस्या से निजात मिल सके।




