
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन अब्दुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के उपलक्ष में लकड़ी मंडी चौक पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ विधायक आदेश चौहान व पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर जसपुर ब्लड सेटर द्वारा ब्लड कलेक्ट किया गया। शिविर में एक दर्जन रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर राजाराम राजपूत, त्रिलोक अरोरा, निकेश अग्रवाल, सतीश अरोरा, अवलोक गोयल, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, मनीष अग्रवाल, आबिद नूरी, जाकिर नूरी, महफूज अली, समीर परवेज, राशिद अली, प्रदीप श्रीवास्तव, ललित शर्मा, विनोद अरोरा, बीएस गौतम, निशान्त अरोरा, नीरज अरोरा, दीपक अरोरा, विजय रहेजा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




