जसपुर। समीर परवेज़
जसपुर में इस्लामी महीने 12 रविउल अव्वल के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन हुआ जहां मुस्लिम समाज ने आज के दिन पैगंबर मोहम्मद की आमद पर अपने घरों, प्रतिष्ठानों,गली मोहल्ले को सजाते हुए खुशियां मनाई और आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के तौर पर मनाते हुए इस्लामी झांकियों के साथ शहर में जुलूस निकाला। मुस्लिम समाज द्वारा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) की आमद के 1500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस मर्तबा जुलूस ए मुहम्मदी को ज्यादा हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस हर साल की तरह इस साल भी नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया।

इस दौरान जगह जुलूस ए मुहम्मदी की आमद पर लोगों ने जुलूस में शामिल होने बालो को फल,मिठाई आदि वितरित करने के साथ साथ फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।विशेष तौर पर सक्को वाली मस्जिद पर कमेटी दुवारा जुलूस में शामिल तमाम लोगो को मिठाई फल जूस पानी बाँट कर जुलुस का स्वागत किया गया जुलुस में मस्जिदों के इमाम और शहर के उलेमाओं ने शिरकत करी




