2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बीस हजार मतो से जीत दर्ज करायेगें दुल्हे खॉ
जसपुर- फन टीवी न्यूज़
2022 के चुनाव नजदीक आते ही नेताओ का पार्टीयो को छोड़ने व दामन थामने का दौर शुरू हो चला है। इस बार नगर में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले नेता दुल्हे खां ने भाजपा के सभी पदों से त्याग कर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह विधायक आदेश चौहान व कई बड़े नेताओं के सामने दूल्हे खां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से क्षुब्द्ध होकर पुनः कांग्रेस में अपनी घर वापसी कर रहे है। उन्होने कहा कि विधानसभा में आने वाले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को बीस हजार मतो से जीत दर्ज करायेगें। यहॉ बता दे कि दुल्हे खॉ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री, व जिला संयोजक भी रहे। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेसियो में हर्ष व्याप्त है।


