ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सोहन सिंह सहोता (चेयरमैन) एवं प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक सनप्रीत सहोता ने बताया कि इस आयोजन में रैड क्रास के हरिओम सिंह एवं संगठन के अन्य सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल हुए और उन्होने समाज में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के शिक्षकगण योगेश रोहिल्ला, कमल (शिक्षक), दीपेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, प्रियंका शर्मा, अभय चौधरी, शिक्षिका गरिमा, तथा खेल शिक्षक रंजीत ने भी रक्तदान कर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर कुल 18 यूनिट रक्तदान हुआ, जो जीवन रक्षा, एकता और मानवता का प्रतीक है। विद्यार्थियों ने अपना ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जॉच करवाई । डॉक्टरों ने हेपेटाइटिस, थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाई और रक्तदान की उपयोगिता समझाई। प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने कहा विद्याालय स्टाफ द्वारा 18 यूनिट रक्तदान करना विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना मानवीय संवेदना का प्रतीक है। यह शिविर जसपुर ब्लड सेंटर और रेड क्रास के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस मौके पर डॉ. निशांत अरोड़ा, डॉ. सौरभ परमार, डॉ. ईश्वर, मोहन सिंह भंडारी एवं विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!