जसपुर। फन टीवी नयूज़
पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया एवं एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। साथ ही हाथों में पार्टी का झंडा लेकर भाजपा जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने को लेकर अपना दावा पेश किया। भाजपा की ‘धामी’ सरकार बनने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जसपुर नगर भाजपा मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चैक पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर डॉ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, तुषार विश्नोई, अनिल नागर, सुधीर लाहौरी, राजकुमार चौहान, तरुण गहलौत, विकल चैहान, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद रहे