जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूरी का जसपुर के महुबाडाबरा मंडल के मुख्य द्वार नादेही बॉर्डर पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कु सोनिका चौहान के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

वही प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में जन कल्याणकारी योजनाऐं एवं विकास कार्य किए जा रहे है उन्होने पुनः 2022 में प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार वनाने की अपील कार्यकत्रियो से की। इस मौके पर महुबाडाबरा मंडल अध्यक्ष कु सोनिका चौहान, भरतपुर मेघावाला मंडल अध्यक्ष रेखा तिवारी, नगर मंडल अध्यक्ष उमा बिश्नोई, अनीता पवार, संगीता चौधरी, मोहनी लक्ष्मी देवी, आदि मोजूद रही।

