व्यापार मंडल ने भी मंच पर रामलीला कमेटी को सम्मानित किया

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
नगर की रामलीला कमेटी ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को राम लीला मंच पर सम्मानित किया। मोहल्ला चौहानान बाजार चौक में चल रही रामलीला में कमेटी ने पूर्व विधायक डॉ सिंघल के नेतृत्व में व्यापार मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी को देवकी नंदन महाराज ने मोतियों की माला पहनाकर सम्मानित किया इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह एवं निकेश अग्रवाल ने रामलीला कमेटी के नवीन अग्रवाल, कुंज पधान, देवकी नंदन महाराज तथा पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल को पटका एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के त्रिलोक अरोरा, राजाराम राजपूत, अवलोक गोयल, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, हरीश टोनी, नीरज अरोरा, हरीश ग्रोवर, अरुण कुमार, समीर परवेज, दीपक अरोरा आदि मौजूद रहे।



