
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर जसपुर ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन जगतार सिंह बाजवा ने किया जिन्होंने यह संदेश दिया कि सच्चा नेता केवल सत्ता में नहीं, बल्कि सेवा में दिखता है। इस अवसर पर किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने भी रक्तदान किया। गौरव की बात यह है कि यह उनका 63वाँ रक्तदान था। कार्यक्रम में ब्लड बैंक इंचार्ज संजीव द्वारा सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह और भेंट कर सम्मानित किया गया। मौके पर सुरजीत ढिल्लों, डॉ. के.पी. सिंह, डॉ. सौरभ परमार, गोविंदराम, रघुनंदन मिश्रा, बब्बू सागर, कमलजीत सिंह, लड्डी संधू, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।





