जसपुर
लाॅकडाउन में गरीबो की मदद को चलाई गई मोदी रसोई का आज 38 दिनो के संचालन के बाद समापन कर दिया गया महुआबरा स्थित विधान सभा संयोजक मुकेश कुमार के कार्यालय पर उपस्थित भाजपाईयो ने खाने के पैकेट तैयार कर गरीब लोगो तक पहुॅचाये वही पूर्व विधायक डाॅ सिघल ने बताया कि लाॅकडाउन में गरीबो की मदद को चलाई गई मोदी रसोई का 38 दिनो के संचालन के बाद समापन कर दिया गया है तो वही वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने बताया कि मोदी रसोई के संचालन के दौरान चालीस हजार जरूरत मंदो तक खाना पहुॅचाया गया है

इस दौरान मुकेश कुमार ने बताया कि मोदी रसोई के समापन के बाद भी जरूरतमंदो की मदद की जायेगी जरूरतमंद लोग उनसे या भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकतें है। मोके पर राम मल्होत्रा, खिलेन्द्र चोधरी, सुधीर विश्नोई, डाॅ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, विनीत चैहान, गुरपेज सिंह, तरूण गहलोत, अभिषेक, तुषार विश्नोई, चेतन बंसल, श्वेतांग अग्रवाल, विरमल सिंह, आदि मौजूद रहे।