ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

प्रदेश एवं जिले के अतिथियो ने की सफल आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा
अध्यक्ष हरिओम सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी ने 45 पदाधिकारियो की कार्यकारिणी के साथ ली शपथ

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
प्रांतीय उद्योग व्यापार जसपुर की नव निर्वाचित स्थानीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। जसपुर के स्वागत मंडप में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रान्तीय उधोग व्यापार मंडल प्रदेश संरक्षक अनिल गोयल प्रदेश अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नवीन वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश सिंह चौहान, पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, एसटीएससी आयोग के अध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मुकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा, सचिव निकेश चंद्र अग्रवाल, उत्तरांचल पंजाबी महासभा प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई कुमायूं व्यापार मंडल प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, वरिष्ठ समाजस. वी त्रिलोक अरोरा व निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण पधान मंचासीन गणमान्य को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने निर्विरोध नवनिर्वाचित व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह अरोरा महामंत्री विमल अग्रवाल कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई बाद में 45 पदाधिकारियो को व्यापार मण्डल की विस्तार कार्यकारणी की शपथ ग्रहण कराई गई।

कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिले के अतिथियो ने प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक अरोरा कार्यक्रम के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा व्यापारियो के हित में कार्य किये जाने की बात कही। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने व्यापारियो के हित में किये गये सम्बोधन में सभी व्यापारियो ने उनके सम्बोधन की खुब तारीफ की। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न संगठनो से आये पदाधिकारियो एवं जसपुर, देहरादून, गदरपुर के पत्रकारो को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा,ा तरुण गहलोत, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. सिंघल, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग, राजीव घई, प्रकाश मिश्रा, अश्वनी छाबड़ा, निकेश अग्रवाल, रवि अरोरा, सागर गावा आदि मौजूद रहे।

इन को वनाया गया कार्यकारिणी संरक्षक
आदेश चौहान, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, निकेश चन्द्र अग्रवाल, राजाराम राजपूत, त्रिलोक चन्द्र अरोरा, सतीश कुमार अरोरा, संजय कुमार गोयल, प्रदीप गोयल, तरूण बंसल, तरूण गहलौत, नवीन अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल

नगर कार्यकारिणी में मिली इन व्यापारियो को जगह
उपाध्यक्ष बने-
ललित शर्मा, राकेश अरोरा, मो. यामीन, अवलोक जैन, जाकिर हुसैन, महफूज अली, विनोद ठुकराल, हरीश ग्रोवर, सौरभ गर्ग, हरीश ग्रोवर टोनी, श्रेय अग्रवाल, हृदेश चौहान, राशिद अली,

मंत्री बने- नरेश सिंधवानी, नीरज अरोरा, विजय रहेजा, सौरभ गोयल, अरुण कुमार, नितेश बंसल, नरेन्द्र कुमार, रंजीत चौधरी, नीरज अग्रवाल, मनोज त्यागी,

प्रचार मंत्री- जितेंद्र खुराना, सुंदरलाल अरोरा, आशुतोष कुमार, हर्ष कुमार, खालिद अख्तर, डॉ. निशांत अरोरा

संगठन मंत्री- जसविंद्र सिंह जस्सा, राजुल जैन, रोशन लाल, जश्नप्रीत, मनोज कुमार, नईम अहमद

मीडिया प्रभारी- समीर परवेज, अंकुर जैन,

कानूनी सलाहकार- दीपक अरोरा, आशीष राज मित्तल

सदस्य- मनोज कुमार ठाकुर, वेदानन्द शर्मा, अमृतपाल सिंह, इब्राहिम अंसारी, सोनू कादरी बनाए गए।

जिला कार्यकारिणी में मिली इन व्यापारियो को जगह
जिला उपाध्यक्ष- त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, अवलोक गोयल, अंकुर बंसल, महेन्द्र अरोरा

Leave a Comment

error: Content is protected !!