बाजपुर/गदरपुर। कुमाऊं के जिला उधम सिंह नगर मे भी आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होते हुए आगे बढ़ रही है। पार्टी के पदाधिकारियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर जहां कार्यकर्ता पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त कर रहे हैं, वहीं आम जनता आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से पार्टी को जिताने का वचन दे रही है। बाजपुर स्थित डा. अंबेडकर धर्मशाला तथा गदरपुर स्थित काम्बोज धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का जोश देखने काबिल रहा। आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डा. यूनुस चौधरी, एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विर्क इत्यादि के स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां प्रताप विर्क ने किसानों के हित आम आदमी पार्टी में सुरक्षित होने की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार आने के बाद किसानों को भारी राहत दी जाएगी। उनके बिजली बिल माफ किए जाएंगे तो वही डॉ. यूनुस चौधरी ने अल्पसंख्यक समाज को सरकार में भरपूर सहयोग व सम्मान दिलाए जाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आम आदमी पार्टी की नीतियां आम आदमी तक पहुंचाने में जरा भी देर न करें। इस दौरान किसान मोर्चा के युवा अध्यक्ष मनी अरोरा, मुकेश चावला हरदयाल सिंह खैरा, अमन बैग, महबूब हुसैन, राजा चौधरी, जरनैल सिंह काली सुरेस कंबोज अमरदीप सिंह डॉ बली अहमद, आदि समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।


