ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का जसपुर पहुंचने पर किया स्वागत

2022 में जसपुर से आदेश चौहान ही पुनः कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे: गणेश गोदियाल

परिर्वतन यात्रा के बाद पहली बार जसपुर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर कार्यकर्ताओ ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का प्रथम चरण उधम सिंह नगर व नैनीताल में सफल रहा परिवर्तन यात्रा में जनता का का कंग्रेस के प्रति उत्साह एवं जन सैलाब देखने को मिला गुटबाजी को लेकर उन्होने कहा कि संगठन में कोई गुटबाजी नही है रामनगर में टिकिट के दावेदारो के समर्थको में थोड़ा मन मुटाव था।

वही टिकिट बटवारे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अपने सभी विधायको को और जिन्होने प्रदेश में पार्टी का झंडा बुलंद किया है और वह कही भटके नही पार्टी उन्हे टिकिट देगी। उन्होने प्रदेश की लगभग 20 से 25 सीटो पर ही पार्टी के सर्वे और कढ़े मंथन के बाद ही टिकिट बाटने की बात कही। जसुपर में भी पार्टी में गुटबाजी के सवाल को खरिज करते हुऐ उन्होने कहा कि जसपुर में कांगेस पार्टी में कोई गुटबाजी नही है परिवर्तन यात्रा का दो जगह कार्यक्रम था उन्होने कहा कि 2022 में जसपुर से आदेश चौहान ही पुनः कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा की परिर्वतन यात्रा का दूसरा चरण 18 सितंबर से हरिद्वार से शुरू होगा। इस मौके पर गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लु, सुखदेव सिंह, डॉ. एम पी सिंह, सुल्तान भारती, आदित्य गहलौत, राजकुमार राजु शाहनवाज प्रधान, शाह मौ. मौ. आरिफ, आबिद नूरी, राजेन्द्र विटटु, दूल्हे खां, हिमांशु, नईम प्रधान, शेर अली, मौ. नाजिम, नफीस कदीरी, एजाज अंसारी, सुखवीर भुल्लर, डॉ. शुभ, मजनु, डोली चौहान, मंदीप कौर, रूबी अंजुम, रचना, रेखा, उर्मिला, पूजा, आफताब आलम, मौ तारिक, शेख हासिम, मौ. नईम एडवोकेट, मौ. फईम मेम्बर, टिकेनद्र टिक्कु, अर्पूव अप्पू अरूण, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!