किसानों पर हरियाणा में हुए लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया प्रदर्शन, सुभाष चौक पर फूंका पुतला
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
किसानों पर हरियाणा में हुए लाठीचार्ज से गुस्साए किसानों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। नगर मे किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानो ने कलियावाला मोड से लेकर सुभाष चौक तक जुलूस निकाला और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा सीएम खट्टर का पुतला फूंका।

वही किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने कहा कि किसान मोर्चा के आवाहन पर हर राज्य में भाजपा सरकार के मंत्रियों का घेराव करने का निर्णय लिया था। जिसमें किसानों ने सीएम खट्टर को ज्ञापन सोपने के लिए घेराव किया था वही सीएम ने किसानों की भीड़ को देख लाठीचार्ज करवा दी। जिसमें लाठी चार्ज से सैकड़ो किसान घायल हो गए जिसकी देश भर में घोर निंदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि बिलो को वापस नहीं लिया जायेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, मो. आरिफ सुखबीर सिंह भुल्लर, डॉ शुभ चंद्र, पूरन सिंह, मुख्तार सिंह, अपार सिंह, दर्शन सिंह, धर्म सिंह, मनजीत सिंह आदि किसान मौजूद थे।


