जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में पूर्व मंडी अध्यक्ष ज़ाकिर हूसैन के आवास पर पहुंचे किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री सुशील राठी का कांग्रेस कार्यकताओ ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वही सुशील राठी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसान कांग्रेस की नई ज़िम्मेदारी से नवाजा उन्होने नज़ाकत खान को प्रदेश उपाध्यक्ष फकरुकदीन मालिक को प्रदेश महासचिव, मो सलीम इदरीसी को प्रदेश सचिव, कमरुद्दीन अंसारी को प्रदेश संगठन मंत्री का पत्र सौप कर नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और लगन के साथ कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही। वही सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को जाकिर हुसैन, मौहम्मद फहीम सिद्दीकी, रियाज़ राजा, उस्मान उर्फ डंपी, आकिब जाकिर ने बधाई दी और साथ ही 2022 चुनाव मै कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने का संकल्प लिया।

