ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

खाद्य विभाग की जांच को लेकर व्यापार मंडल व अधिकारियों की बैठक, एक दिवसीय पंजीकरण कैंप लगाने का लिया निर्णय

जसपुर। (समीर परवेज) फन टीवी न्यूज़
नगर के बाजार में खाद्य विभाग द्वारा दुकानों पर की जा रही जांच को लेकर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व खाद्य विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए खाद्य विभाग एवं व्यापार मंडल के सहयोग से नगर में एक दिवसीय पंजीकरण कैंप लगाया जाएगा। कैंप में खाद्य सामग्री का कारोबार करने वाले सभी व्यापारी अपना पंजीकरण कराकर प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त कर सकेंगे। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए व्यापारी को आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो तथा बिजली का बिल या किरायानामा की फोटोस्टेट कॉपी साथ लानी होगी। पंजीकरण शुल्क ₹100 तथा ₹100 प्रति वर्ष निर्धारित किया गया है। व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया कि जब तक यह कैंप आयोजित नहीं हो जाता, तब तक बाजार में खाद्य विभाग द्वारा किसी प्रकार की जांच नहीं की जाएगी। हालांकि, यह कैंप केवल एक दिन के लिए लगेगा, इसलिए सभी व्यापारी अपने आवश्यक दस्तावेज समय रहते तैयार रखें और निर्धारित तिथि पर पहुंचकर प्रमाण पत्र अवश्य बनवा लें। बैठक में यह भी बताया गया कि होली के अवसर पर फूड इंस्पेक्टर दलबल के साथ बाजार में चेकिंग करेंगे। ऐसे में सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में रखे गए एक्सपायरी सामान को या तो नष्ट करें या निर्धारित स्थान पर अलग रखकर उस पर स्पष्ट रूप से “एक्सपायरी सामान” का लेबल लगाएं तथा शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह, महामंत्री विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अर्पित रस्तोगी, हरीश ग्रोवर, हरीश रेडीमेड, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, मोहम्मद यामीन, प्रदीप स्वीट, आशु, ऋषभ अग्रवाल, राजकुमार अरोड़ा, मोंटी , विजय रहेजा, मोहित अग्रवाल, विमल, नीलकमल शर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!