कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष समेत ग्राम प्रधान एवं दर्जनो कांग्रेसी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम़क्ष भाजपा में हुए शामिल

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
आज देहरादून में अनुसूचित जाती आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के देहरादून स्थित प्रदेश कार्यालय पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के सामने जसपुर के दर्जनो कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी ने पार्टी को मजबूत करने की बात कही। वही भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एम पी सिंह, ग्राम प्रधान फकरुद्दीन, शाहनवाज प्रधान एवं उनके साथ आये दर्जनो कांग्रेसी मौजूद रहे। वही आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कांगेस के पदाधिकरियो का भाजपा में शामिल होने पर भाजपा जसपुर में फ्रंट फुट पर बेटिंग करती हुई दिख रही है।





