ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
Uncategorized जसपुर

जसपुर पहुॅचे व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा

व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी, प्रदेश संगठन हमेशा व्यापारी हितों को लेकर उनके साथ खड़ा है : नवीन वर्मा

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने जसपुर पहुॅचने पर कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी प्रदेश संगठन हमेशा व्यापारी हितों को लेकर उनके साथ खड़ा है। अफजलगढ़ रोड स्थित एक होटल में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, प्रदेश मंत्री निकेश अग्रवाल का स्वागत किया। उन्होने कहा कि व्यापारियो की समस्याओं के लिए भी अफसरों से वार्ता की जा रही है। समस्या का निराकण न होने की दशा में प्रदेश स्तरीय अधिकारी एवं मंत्रियों से बातचीत की जायेगी। उन्होंने व्यापारियों की बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका जल्द निराकण कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष तरुण गहलोत, उपाध्यक्ष नासिर अली, महामंत्री महफूज अली, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, अवलोक गोयल तरुण बंसल, अंकुर बंसल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!