कांग्रेेस के शीर्ष नेताओ ने रैली में शिरकत कर प्रदेश की धामी सरकार पर जमकर हमला बोला
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली में जन सैलाब उमर पड़ा। कांग्रेसियों ने पृथ्वीराज चौक पर एक जनसभा कर नगर में एक विशाल जन आक्रोश रैली निकाली रैली में कांग्रेेस के शीर्ष नेताओ ने शिरकत कर प्रदेश कर धामी सरकार पर जमकर हमला बोला। रैली सुभाष चौक पर पहुॅचने पर 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने पृथ्वीराज चौहान चौक पर एक सभा का आयोजन किया। सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, मंगलोर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत पूरे जिले एवं प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने शिकत करी। जनसभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने बिगड़ते कानून व्यवस्था और महंगाई पर केंद्र एवं राज्य सरकारों को घरा। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने धन बल का इस्तेमाल कर खुली गुंडागर्दी की है और कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को मैंडेट दिया है यशपाल आर्य ने कहा कि उत्तराखंड में एक बड़ी आपदा आई हुई है वही प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है आपदा पीड़ितों को राहत भी पार्टी जाति धर्म देखकर की जा रही है आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी।

इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने जसपुर में रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना पॉलिटेक्निक की स्थापना स्टेडियम की स्थापना भोगपुर को राजस्व ग्राम घोषित करने जसपुर में फेज 2 की पेयजल योजना का क्रियांव्यंन करने आदि मांगों को उठाया। इसके बाद कांग्रेस जनों ने पृथ्वीराज चौक से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए सुभाष चौक तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जन आक्रोश रैली निकाली। वही उन्होने सुभाष चौक पर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को सौंपा। मौके पर विधायक आदेश चौहान, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, काजी निजामुद्दीन, संदीप सहगल, मनोज जोशी, पूजा सिंह, इख्तियार, बबलू, गजेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, सुभाष शर्मा, नईम प्रधान नाजिम मेंबर, आफताब आलम, मोइनुद्दीन, दारा सिंह, आदित्य गहलौत, अपूर्व चौहान सर्वेश चौहान, राहुल गहलौत, आदि मौजूद रहे।





