ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
आगामी कावड़ यात्रा के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जसपुर पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर के मुख्य मार्गो के साथ-साथ संवेदनशील एवं घनी आबादी वाले इलाकों में किया गया। इस दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री बल के जवानों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!