ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज विधान सभा जसपुर का दौरा
सभी तैयारियां पूर्ण की गई पूर्व विधायक डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने लिया तैयारियों का जायजा
लगभग दो बजे हैलीकॉप्टर से वी एस वी इंटर कॉलेज के हेलिपैड पर उतरेंगे मख्यमंत्री धामी
2 बजे जसपुर के तहसील प्रांगड़ में करेंगे विशाल जन सभा को सम्बोधित
जसपुर को विकास कार्याे की देंगे सौगात करेंगे विकास कार्याे की घोषणाए एवम शिलान्यास

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के निमंत्रण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंडी समिति परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के पश्चात पुष्कर सिंह धामी के प्रथम बार जसपुर आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। बता दें कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार पहुंचने का कार्यक्रम है। कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाने के लिए स्थानीय भाजपाइयों ने कमर कस ली है। पार्टी जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने जसपुर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बताया कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बीस. बीस बूथों से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने किसान, श्रमिक महिलाओं की टोली बनाकर कार्यक्रम स्थल तक लाने को कहा।

पूर्व विधायक ने बताया की पहली बार मुख्यमंत्री जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्रवासियों में उनकी रैली को लेकर उत्साह है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 31 शक्ति केंद्र और 148 मतदाता केंद्र हैं। सभी कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र और मतदाता केंद्रों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री दो बजे जनसभा स्थल मंडी समिति पहुंचेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहेला, नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खड़क सिंह चौहान, मंडल महामंत्री डॉ सुदेश चौहान, मंडी समिति अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मंडी समिति उपाध्यक्ष सरवन सिद्धू, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभिषेक चौहान, गुरताज भुल्लर बलराम तोमर, सनी पधान, गौतम गिरी, उमा विश्नोई, सोनिका चौहान, अनीता पवार, राजकुमार, विनीत चौहान, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!