ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में कैंडल मार्च, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
कश्यप समाज जसपुर के नेतृत्व में सरधना (मेरठ) के गांव ज्वालागढ़ में हुए सोनू कश्यप हत्याकांड के विरोध में नगर में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। आरोप है कि घर के इकलौते चिराग सोनू कश्यप के साथ कुछ व्यक्तियों द्वारा मारपीट की गई, 80 हजार रुपये की लूटपाट की गई और बाद में उसे जिंदा जला दिया गया। इस निर्मम घटना को लेकर समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। कैंडल मार्च का शुभारंभ गांधी पार्क से हुआ, जो ठाकुर मंदिर, कोतवाली रोड होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ। मार्च के दौरान लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर मृतक को श्रद्धांजलि दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सुभाष चौक पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने इस जघन्य हत्याकांड में संलिप्त आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व त्वरित कार्रवाई की मांग की। साथ ही मामले में पक्षपातपूर्ण और उदासीन भूमिका निभाने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सरकार से तुरंत एक्शन लेने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि घर के इकलौते चिराग की निर्मम हत्या करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। इस अवसर पर दीपक राणा, मनोज कश्यप, राहुल कश्यप, सोनू कश्यप, इंजीनियर प्रशांत कश्यप, सोरन सिंह कश्यप, जयवेंद्र सिंह कश्यप, विशाल कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, गौरव कश्यप, नवनीत सनातनी, सोनू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!