महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता रही काशीपुर की मेयर उषा चौधरी
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भाजपा के विधानसभा क्षेत्रीय महिला मोर्चा सम्मेलन में आगामी चुनाव पर मेन फोकस रहा। महिला मोर्चा सम्मेलन में महिलाओं ने भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। नगर के सुभाष चौक स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन में मुख्य वक्ता काशीपुर की मेयर उषा चौधरी ने कहा कि महिलाओं को सर्वाधिक सम्मान भाजपा मे हीं मिलता है। उन्होने भाजपा के इतिहास और भाजपा में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

वही मुख्य अतिथि दीपाली कन्याल ने भाजपा की नीतियों और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने महिलाओ ंकीे पार्टी मे अहम भूमिका एवं उनके योगदान की सराहना की। मौके पर राजदीपिका, सुधा शर्मा, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश कुमार, विनोद प्रजापति, बीना नागर, रेखा गुप्ता, कविता यादव, निशा चौहान, उमा विश्नोई, मोहिनी शर्मा, कृष्णा देवी, डॉ. कविता चौहान, विमला चौधरी आदि मौजूद रहीं।



