जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नादेही चीनी मिल पर किसानों की समस्याओं को लेकर मौन धरना दिया। हरीश रावत ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर न राज्य सरकार गंभीर है और न ही केंद्र सरकार उन्होंने कहा कि सरकार को देवीय आपदा में खराब हुई धान की फसल को खरीदना चाहिये। पूर्व सीएम हरीश रावत ने करीब एक घंटे बाद कार्यकर्ताओं के साथ धरना समाप्त किया। वही पत्रकारो से रावत ने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

2022 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आयेगी। कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर न राज्य सरकार गंभीर है, न ही केंद्र सरकार। कहा कि देवीय आपदा में खराब हुई धान की फसल सरकार को खरीदनी चाहिये। पूर्व सीएम हरीश रावत ने गृह मंत्री के नमाज के दिए गए बयान की खुले रूप से चुनौती तो वही भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने पर भी चुटकी ली इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कहे गए बयान पर भी रावत ने पलटवार किया। मौके पर विधायक आदेश चौहान, डॉ एमपी सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा, सरदार महेंद्र सिंह, जाकिर हुसैन, गजेंद्र चौहान, डॉ शुभ चंद्र, मो. आरिफ राहुल गहलोत, राजेंद्र बिटटू, सुखदेव सिंह, सुखवीर भुल्लर, दूल्हे खां, हिमांशु नंबरदार, शाहनबाज, आफताब अंसारी, मोइनुद्दीन मजनू, साकिब चौधरी, आदि मौजूद रहे।

