ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म व नृशंस हत्या का पुलिस ने किया 12 घंटे में खुलासा

गाँव के ही युवक राजीव ने दिया घटना को अंजाम
आरोपी की निशानदेही पर खून से सना ब्लेड और कपड़े किये बरामद

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
अमियावाला में मंगलवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे गाँव व आसपास के क्षेत्र को हिला दिया। गाँव की एक नाबालिग किशोरी शाम के समय पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने घर से निकली थी। लेकिन इसी दौरान गाँव का ही युवक राजीव पुत्र मोहन सिंह (उम्र 20 वर्ष) किशोरी की हरकतों पर नज़र रखे हुए था। मौका पाकर आरोपी किशोरी के पीछे-पीछे खेत तक गया और उसे जबरन अंदर खींच लिया। आरोपी राजीव ने पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने विरोध किया तो उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं उसने किशोरी का हाथ मरोड़कर तोड़ दिया, गला दबाकर बेहोश किया और फिर धारदार ब्लेड से चेहरे व पेट पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका की माँ की तहरीर पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने आरोपी को धर दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकान्त मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वारदात का जल्द से जल्द अनावरण करने के लिए 10 पुलिस टीमों का गठन किया और साफ निर्देश दिए कि अपराधी किसी भी हाल में बच न पाए। पुलिस अधीक्षक अपराध सुश्री निहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, अभय प्रताप सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर दीपक सिंह के नेतृत्व में गठित टीमों ने फोरेंसिक विशेषज्ञों, मोबाइल फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड का “ डॉग टाइगर ” घटनास्थल से सीधे मृतका के घर पहुँचा और उसके बाद आरोपी के घर जाकर उसके कपड़ों को सूंघकर (पहचान कर) इंडिकेट किया। यह सुराग जांच में निर्णायक साबित हुआ।

आरोपी राजीव ने कबूल किया कि बच्ची को खेत में अकेला पाकर उसने दुष्कर्म किया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी गाँव में लोगों को भड़काने और मामले को दूसरी दिशा देने की भी कोशिश करता रहा। वही पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना धारदार ब्लेड, घटना के समय पहने खून आलूदा कपड़े, गन्ने के खेत से बरामद अन्य साक्ष्य बरामद किये। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजीव पुत्र मोहन सिंह पर पूर्व में भी कोतवाली जसपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने सर्तका दिखते हुए मात्र 12 घंटों के भीतर ही शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक सिंह प्रभारी निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह डांगी, रवि सैनी, हरेन्द्र चौधरी, एसओजी प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक, थाना प्रभारी श्री कुन्दन सिंह रौतेला, प्रदीप कुमार मिश्रा रविन्द्र बिष्ट, फोरेंसिक फील्ड यूनिट प्रभारी सत्यप्रकाश रायपा साथ ही विवेचक म0उ0नि0 रुचिका चौहान व पुलिस कर्मी व0नि0 जावेद मलिक, व0उ0नि0 अनिल जोशी, उ0नि0 के0सी0 आर्य, उ0नि0 गोविन्द सिंह मेहता, उ0नि0 इन्द्र सिंह ढेला, उ0नि0 संतोष देवरानी, उ0नि0 सुशील कुमार, उ0नि0 हरीश आर्य, हे0का0 नवीन प्रकाश, हे0का0 गणेश राम, का0 अरुण कुमार, का0 अब्दुल मलिक, का0 प्रविन्दर, का0 कुलदीप, का0 हेमचन्द्र फुलारा, का0 समीर, का0 कपिल, एसओजी-का0 कैलाश तोमक्याल, हे0का0 दीपक , हे0का0 रविन्द्र , का0 नीरज शुक्ला, का0 पंकज बिनवाल, का0 राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!