ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

भरतपुर मेघावाला मंडल की कार्यसमिति सम्पन्न

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी भरतपुर मेघावाला मंडल की कार्यसमिति साधना मण्डप कुन्डा मे सम्पन्न हुई।कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यसमिति का शुभारम्भ मुख्य वक्ता श्री खूब सिंह विकल, गुरुबख्श सिंह बग्गा, भाजपा नेता डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल ,राजकुमार कुमार गुम्बर, शीतल जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंडल प्रभारी ने सभी पदाधिकारियो की उपस्थित का वृत लिया।मुख्य वक्ता खूब सिंह व विकल जी ने सभी मंडल पदाधिकारियो से भाजपा सरकार की नितियो एवं योजनाओ की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारी सभी मोर्चा पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ व मोर्चो मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल, भाजपा नेता डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओ को बताया।कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री रवि साहनी ने किया। इस कार्यक्रम मंडल महामंत्री हरप्रीत सिंह हैप्पी, गुरताज़ भुल्लर, सचिन बाटला, हुकुम सिंह, लखविंदर सिंह, श्रीमती अर्चना देवी, आकांशा ठाकुर, महिपाल सिंह, रंजीत सिंह ,मलकीत सिंह, संदीप प्रजापति, अक्षय शर्मा, गोल्डी, शोएब, रेखा तिवारी, राजू ठाकुर, अवतार सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!