जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेंद्र कुमार गहलोत ने कहा कि मानसिक रूप से होने वाली बीमारी का इलाज संभव है यदि किसी के आस पड़ोस या घर में मानसिक रोग से पीड़ित व्यक्ति है तो उसका सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकता है इस अवसर पर पीएलबी डॉक्टर बीएस गौतम ने कहा कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस हर साल 10 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है ताकि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और मानसिक स्वास्थ्य सहायता के प्रयासों को गति की जा सके इसी क्रम में इंटरनेट सोशल मीडिया स्थाई लोक अदालत राष्ट्रीय लोक अदालत श्रम विभाग टोल फ्री नंबर 15100 आदि के बारे में भी बताया इस मौके पर डॉक्टर आशु सिंघल डॉ जितेंद्र कुमार डॉक्टर गौतम पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह संदीप कुमार शर्मा अजहरुद्दीन पीएलबी वीर सिंह गौतम श्रीमती मुनेश श्रीमती लता श्रीमती संगीता रानी आदेश कुमार सोनू कुमार तथा अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा




