ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सिविल जज ने जेनेसिस के छात्रों को नशा संबंधित कानूनों, नशा-मुक्त भारत के बारे में किया जागरूक

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में नशा उन्मूलन के लिए कानूनी सेवाओं की जागरूकता अभियान का आयोजन। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, में एक विशेष नशा उन्मूलन जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और समाज के बीच नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और इसके विरुद्ध कानूनी सेवाओं की जानकारी प्रदान करना था। रविवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल कोर्ट की जज मुख्य अतिथि श्रीमती जहाँ आरा तथा विशिष्ट अतिथि श्री रामवीर सिंह गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को नशा संबंधित कानूनों, नशा-मुक्त भारत अभियान, और कानूनी सहायता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें अपने जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच और नशामुक्त जीवनशैली अपनानी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसके प्रति जागरूकता और सही जानकारी ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया, इन प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने नशे के खिलाफ मजबूत व प्रभावशाली संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के चेयरमैन सोहन सिंह सहोता व एम.डी. सनप्रीत सहोता ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि का आभार व्यक्त किया और सभी को नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने का संकल्प दिलाया। छात्रों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!