ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

18 साल पहले जसपुर में हुए मुशायरे की शान बन गए थे राहत इंदौरी

जसपुर में पहला विधायक बनने की खुशी में हुआ था मुशायरा, मुशायरे में आये थे इंदौरी, शायरों ने याद कर दी श्रद्वांजली

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड बनने के बाद वर्ष 2002 में पहली बार डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल के विधायक बनने पर उर्स मैदान में ऑल इंडिया मुशायरा कराया गया था। तब राहत इंदौरी भी मुशायरे में आये थे। राहत इंदौरी उन दिनों भी जाना पहचाना नाम था। कई शायरों के कलाम पढ़ने के बाद जब राहत इंदौरी ने अपने अलग अंदाज से शेर पढ़े तो लोग उनकी इस अदा पर वाहावाही करते रहे। उनके द्वारा पढ़े गए बेमिशाल शेरों के जरिये राहत इंदौरी मुशायरे की शान बन गए थे। मुशायरे के समाप्त होने के बाद भी लोग उनके शेरों की तारीफ करते दिखे थे। वहीं, आज इंदौरी की मौत पर लोग उनके शेर एवं अंदाज को याद करते है। शायर , हकीम जफर अली संभली उनके स्टाइल एवं उनकी शायरी की प्रशंसा किये बगैर नहीं रह सके। शायर अबरार अली, अहमद हसन शैदा, अनीस अहमद, मास्टर अमीन, सरफराज़ नवाज़, कवि राजकुमार सिंह, विजय गुप्ता, ने उनके शेरों को पढ़ा। तथा उन्हे खिराजे अकीदत पेश की अपनी शायरी से मंत्रमुग्ध कर देने वाले मशहूर और मारूफ शायर राहत इंदौरी अब दुनिया में नहीं है। लेकिन अठारह साल पहले जसपुर में हुए एक मुशायरे में वह अपने शेरों के जरिये मुशायरे की शान बन गए थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!