ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

2022 में कांग्रेस की बनेगी सरकारः हरनीत बरार

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
कांग्रेस की प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बरार ने कहा कि जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है। परिवर्तन यात्रा के जरिये जगह जगह स्वागत इसका प्रमाण है कि कांग्रेस 2022 में सरकार बनायेंगी। कहा कि नये सीएम लगातार घोषणायें करने में लगे है। जबकि उनके पास वेतन देने को रकम नहीं है। जनता ने उन्हे नकार दिया है। यूथ कांग्रेस 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन को बेरोजगारी दिवस के रूप में मनायेगी।

जसपुर में विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर पहुंची प्रदेश मीडिया प्रभारी हरनीत बरार का कांग्रेसियो ने स्वागत किया उन्होने कहा कि भाजपा ने हमेशा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया। महिलाओं की रसोई का बजट तक बिगाड़ दिया। इस बार लोग भाजपा को उखाड़ फैकेंगे। इससे पहले मीडिया प्रभारी ने यूथ कार्यकर्ताओं की वैठक लेकर उन्हे सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार के टिप्स दिए। मौके पर विधायक आदेश चौहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा एमपी सिंहए यूथ जिलाध्यक्ष नईम प्रधान, गजेंद्र सिंह, राहुल बंटी, राजेंद्र बिटटू, मौ. आरिफ, डा. शुभ चन्द्र, सुखवीर सिंह, आफताब, टिकेंद्र सिंह, शाहनवाज अहमद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!