जसपुर- फन टीवी न्यूज़
बिना अनुमति के बारात लेकर काशीपुर आ रहे दूल्हे को पुलिस ने बार्डर पर रोक दिया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर बार्डर से एक सौ मीटर दूर आगे शादी की गई। दुल्हन पक्ष ने दूल्हा दुल्हन को विदा किया गया।तथा स्वयं वापस आ गए। बिना अनुमति के बारात लेकर जसपुर आ रहे दूल्हे को पुलिस ने बार्डर पर रोक दिया। काशीपुर के गिन्नीखेड़ा निवासी वीरपाल सिंह की पुत्री छाया का रिश्ता पूर्व में ही अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम माधोटांडा गढ़ी निवासी युवक से तय हुआ था। शादी की तिथि दो मई तय हुई थी। लॉकडाऊन के बाद छाया के परिजनों ने तो शादी की परमीशन ले ली थी। लेकिन वर पक्ष के लोग यूपी से उत्तराखंड आने की परमीशन नहीं ले सके। शनिवार को दूल्हा बारात में चार लोगों को लेकर जसपुर के धर्मपुर बार्डर पहुंच गया। पुलिस ने उसे परमीशन न होने पर रोक दिया। बारात रूकने की सूचना दुल्हन पक्ष को हुई तो वह भी दुल्हन समेत पांच लोगों को बार्डर पर ही लेकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में बार्डर पर ही शादी करने की सहमति बनी तो पंडित को भी बुलवा लिया गया। बार्डर से एक सौ मीटर दूर एक खंडहर में शादी की रस्में पूरी की गई। बाद में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वापस चला गया। इस शादी में बार्डर पर तैनात पुलिस एवं अन्य कर्मी शामिल नहीं हुआ। बार्डर पर शादी करने का दूसरा पहला मामला था। यहॉ पर वधु की मॉ गंगा देवी, पिता वीरपाल, सुखवीर सिंह, सुखविंदर कौर उपस्थित रहे।
मनाही के बाद भी बार्डर पर हो रही शादियॉ
राज्य में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी बार्डरों पर शादी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हालांकि यह शादी उत्तराखंड बार्डर से एक सौ मीटर दूर की गई। लेकिन यूपी के लोगों के सम्र्पक में आने के बाद उत्तराखंड के लोगों को कोरोना संक्रमण होने से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। यूपी सरकार ने शादी करने को मना किया हुआ है। वहीं,दो दिन पहले राज्य सरकार ने भी इस बाबत जीओ जारी कर शादी पर रोक की बात कही है। बावजूद इसके बार्डरों पर शादी रूकने का नाम नहीं ले रही है।
