ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

दो महिलाओं ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मोहल्ला दिल्लासिंह और ग्राम नादेही में ग्रह कलह के चलते महिलाओं ने उठाया आत्मघाती कदम, रोते बिलखते बच्चों को छोड़ा।

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
ग्रह कलह के चलते दो महिलाओं ने फांसी के फंदे पर लटकर कर जान दे दी। दोनों ने अपने पीछे रोते बिलखते बच्चों को छोड़ा है। मोहल्ला दिल्लासिंह में मुकेश की पत्नी ने अपने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब तक पता चला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला ने चार बच्चों को रोता बिलखता छोड़ा है। शनिवार को परिजनों ने महिला का दाह संस्कार कर दिया। वहीं, शनिवार को सुबह 11 बजे ग्राम नादेही में लवकुश चैहान की 38 वर्षीय पत्नी अल्फी ने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गयी। उसकी 14 वर्षीय पुत्री ने जब मॉ को फंदे पर झूलता देखा तो उसकी चीख निकल गई। परिजन दौड़ कर कमरे में आये। तब तक अल्फी की मौत हो चुकी थी। अल्फी के ससुर कृपाल सिंह ने पुलिस को मामले में सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतका ने अपने पीछे एक चैदह वर्षीय पुत्र को रोता बिलखता छोड़ा है। कोतवाल एनबी भटट ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा है। यहां बतादे कि एक पखवाड़े के भीतर आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। पिछले माह ग्राम भगवंतपुर में एक दुकानदार ने ससुरालियों की पिटाई से नाराज होकर फांसी लगा ली थी। ग्राम उमरपुर में भूदेव ने मॉ के डांटने पर मौत को गले लगा लिया। मोहल्ला दिल्लासिंह एवं ग्राम नादेही में महिलाओं ने फांसी पर लटकर जान दे दी।

error: Content is protected !!