ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

डिप्रेशन के शिकार शिक्षक ने की आत्महत्या

जसपुर फन टीवी न्यूज़
शिक्षक ने देसी तमंचे से अपने आप को गोली मार ली। घबराये परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। बतादें कि शिक्षक पिछले काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। मोहल्ला पटटी चैहनान निवासी सत्यजीत सिंह (38) पुत्र नरेंद्र सिंह ने देर रात करीब पौने तीन बजे अपने पेट में 315 बोर के देसी तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई दीपक और मां ऊपर पहुंचे तो सत्यजीत लहूलुहान पड़ा था। परिजन उन्हें किसी तरह सरकारी अस्पताल लाए। वहां से उन्हें काशीपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही सत्यजीत की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचानाम भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि शिक्षक ने देसी तमंचे से आत्महत्या की है। मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर सुसाइड का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने पीछे अपनी 8 वर्षीय बेटी को छोड़ गया। सत्यजीत की वर्ष 2008-09 में शिक्षा विभाग में नौकरी लगी थी। वह सितारगंज के भक्तिनगर प्राथमिक विद्यालय में तैनात था।

error: Content is protected !!