ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कांग्रेस की जन आक्रोश रैली विधायीका बचाओ रैली हुई साबित: डॉ. सिंघल

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कांग्रेस की जन आक्रोश रैली को विधायीका बचाओ रैली बताया। पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक आदेश चौहान पर जमकर हमला बोला उन्होने कहा कि जन आक्रोश रैली में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व शामिल हुआ लेकिन जनता ने जन आक्रोश रैली को नकार दिया। डॉ. सिंघल ने कहा कि विधायक आदेश चौहान पहले ही हार मान चुके है उन्होने अपने बयान में कहा कि जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तब जसपुर का विकास होगा। डॉ. सिंधल ने कहा कि जनता ने उन्हे 9 साल से विधायक चुन रखा है लेकिन उन्होने संघर्ष का रास्ता ना निभाकर जन आक्रोश रैली निकाल कर कुछ बाते जनता के बीच में रखनी चाही जिसे जनता ने सुनना नही चहा वह रैली जन आक्रोश रैली ना होकर विधायीका बचाओ रैली के रूप में देखी जा रही है। वही डॉ. सिंघल ने कहा कि 2014 में बस स्टेशन की भूमि का पैसा परिवहन विभाग ने नगर पालिका को दे दिया था भूमि परिवहन विभाग के पास पहुॅच गई थी उसके बाद वह विधायक नही रहे। जब आदेश चौहान विधायक बने उसके बाद उन्होने बस स्टेशन की भूमि को अपने सर्मथको से कब्जा करा दिया और नगर पालिका को पार्टी वना दिया और एक स्टे कोर्ट से ले लिया। वर्तमान विधायक लगातार पालिका की वोर्ड बैठक में जाते रहे। और शासनादेश होने के बाबजूद बस स्टेशन की भूमि को लंबित रख गया। विधायक आदेश चौहान ने इतने सालो में कोई कोशिश नही करी कि स्टे हट जाये। उन्होने कहा कि विधायक ने डाम क्षेत्र में विधायक निधि से कितना काम किया है जरा बताये और डाम क्षेत्र को राजस्व ग्राम वनाने के लिए क्या संर्घष किया यह भी बताये। उन्होने विधायक आदेश चौहान को एक मंच पर साथ आ कर जनता के मुददो की बहस के लिए खुली चुनौती दे दी है। मौके पर सुरेन्द्र राजपूत, डॉ. सुदेश कुमार, सन्नी पधान, तरूण गहलौत आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!