ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कांग्रेस का पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर जसपुर विधायक ने दी शुभकामनाऐं

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में कांग्रेस का पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर हिमाशंु गाबा का विधायक आदेश चौहान एवं कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया। वही विधायक आदेश चौहान ने हिमाशंु गाबा को पुनः उधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष के रूप में दायित्व मिलने पर उन्हे शुभकामनाएँ दी। वही हिमाशंु गाबा ने कहा कि कांग्रेस परिवार की यह एकजुटता, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति ही हमें जनसेवा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। साथ ही उन्होने कहा कि वह संगठन को और मजबूत करने का संकल्प पुनः दोहराते है। वही उन्होने 2027 में उधमसिंह नगर से कांग्रेस को मजबूत कर ज्यादा से ज्यादा सीटे जीताने की बात कही। मौके पर नगर अध्यक्ष इख्तियार अहमद बब्लु, गजेन्द्र सिंह चौहान, राहुल गहलौत, शलैन्द्र गहलौत, सुभाष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!