व्यापारियो को चलानी कार्यवाही से बचने हेतु फूड लाइसेंस बनाने को लेकर 14 दिन का दिया समय।
व्यापार मंडल ने नगर में कैंप लगवाकर व्यापारियो का फूड लाईसेंस वनवाने को कहा

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद जसपुर में खाद्य विभाग हरकत में आ गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए रूद्रपुर से आये सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान सुभाष चौक स्थित एक डेली नीड स्टोर पर एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायत पर दुकान स्वामी को नोटिस सौंपा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ललित मोहन पांडे ने बताया कि जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होने अफजलगढ़ रोड स्थित जियो मार्ट से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने व्यापार मंडल के साथ लकड़ी मंडी चौक पर व्यापारियों को फूड लाइसेंस बनवाने एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने को लेकर जागरूक भी किया और 14 दिन का समय लाईसेंस वनाने का समय दिया। वही व्यापार मंडल ने नगर में कैंप लगवाकर व्यापारियो का फूड लाईसेंस वनवाने को कहा वही खदय आयुक्त ने व्यापारियों से अपील की कि वे तय मानकों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर व्यापार मंडल के हरिओम सिंह, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तोगी, विजय रहेजा, महफूज अली, समीर परवेज आदि मौजूद रहे।


