जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जेनेसिस इण्टरनेशनल स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रतिभाग लिया। विद्यालय में चेयरमेन सोहन सिंह सहोता व प्रबंध निदेशक सनप्रीत सिंह सहोता व निदेशक समरपाल सिंह सहोता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रबंध निदेशक सनप्रीत सिंह सहोता ने अपने संबोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस में अपनी भूमिका निभाने वाले वीर सपूतों के बारे में बताया और इस गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होने यह भी बताया कि प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस हमें अपने कर्तव्यों और देश के प्रति जिम्मेवारी वीर सपूतों के बलिदान की याद दिलाता है, ताकि हमारे देश का भविष्य अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहे। इस ध्वजारोहण के बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिससे बच्चों में देश-भक्ति का जज्बा पैदा किया जा सके। विद्यालय के चेयरमेन व प्रबंध निदेशक ने सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।


