अमित बग्गा वने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष
जसपुर। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर के जिलाध्यक्ष की संस्तुति एवं जिला मोर्चा अध्यक्ष गणों से परामर्श के पश्चात जसपुर मंडल की विभिन्न मोर्चाओं के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा दिनांक 02 फरवरी 2026 को की गई। घोषणा के अनुसार युवा मोर्चा का दायित्व श्री अमित बग्गा को सौंपा गया है। महिला मोर्चा की अध्यक्षता श्रीमती शीला कश्यप को दी गई है। किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बनाए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिम्मेदारी श्री पदम सिंह को सौंपी गई है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष पद पर श्री अभिषेक सागर को नियुक्त किया गया है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान श्री मोहम्मद समीर उर्फ राजा को दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों से संगठन को मजबूत करने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई है। इनके मनोनयन पर सभी भाजपाईयो एवं सर्मथको ने उन्हे बधाई दी।



