ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस के विद्यार्थियों ने सामाजिक उद्यमिता एवं जलवायु अनुकूलन कार्यशाला में हासिल किया तृतीय स्थान

लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय, काशीपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में वेदांश, जशनप्रीत कौर व रंजोत सिंह का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय, काशीपुर द्वारा 2 अक्टूबर को “सामाजिक उद्यमिता की दिशा में एकीकृत समाज व सामाजिक पहल” विषय के अंतर्गत “पारिस्थितिकीय सत्ता एवं जलवायु अनुकूलन क्षमता” थीम पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों वेदांश, जशनप्रीत कौर एवं रंजोत सिंह ने प्रतिभाग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण तथा बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रति अनुकूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और भविष्य में आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूकता विकसित करने पर जोर दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के प्रति उनके कर्तव्यों को समझने का अवसर प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और आने वाले खतरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। विद्यालय प्रबंधक सनप्रीत सिंह सहोता ने कार्यशाला को अत्यंत शिक्षाप्रद एवं जागरूकता बढ़ाने वाला प्रयास बताया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए सभी विद्यालयों की सराहना करते हुए कार्यक्रम की इंचार्ज श्रीमती गुरदीप कौर तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। जेनेसिस विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!