9 महिलाओं की गोदभराई, 3 बच्चों का अन्नप्राशन और 6 महालक्ष्मी किट का किया गया वितरण
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
बाल विकास परियोजना जसपुर शहर के अंतर्गत राजपूत सभा, जसपुर में आंगन मिलन एवं पोषण माह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा श्री कमल चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री राज कुमार चौहान एवं मंडल महामंत्री श्री विशाल कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान 9 महिलाओं की गोदभराई, 3 बच्चों का अन्नप्राशन एवं 6 महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं जनसमुदाय को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा संतुलित आहार के महत्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आंगन मिलन कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर अंजू रानी, यासमीन जहां, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनीष चौहान सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजू, नीलम, अंजू, निर्मल, सीमा, वलेश, ज्योति आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पोषण जागरूकता को बढ़ावा देना, मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा आंगनवाड़ी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा





