ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन नूरी की जनसभा में उमड़ रहा जन सैलाब

नगर के मुख्य बाजार एवं गली मौहल्लो में तेज किया प्रसार डोर टू डोर जाकर मांगे वोट

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन नूरी ने अपने चुनाव प्रचार को तेज करते हुए नगर के मुख्य बाजार एवं गली मौहल्लो में अपना चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। वही उनकी चुनावी जनसभाओ में जनता का सैलाब उमड़ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन नूरी विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में शहर के चॉद मस्जिद, अबुबकर मस्जिद, ईदगाह, भटटा कॉलोनी, इमरान चौक, मुम्ताज पहलवान चौक, आदि जगह जन सभाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे है

वही वह मंच के माध्यम से भाजपा पर सीधा हमला बोल रहे है सभा में विधायक आदेश चौहान ने कहा की कांग्रेस का भाजपा ये सीधा मुकाबला है विपक्षियो ने कांग्रेस को कमजोर करने के लिए कई मुस्लिम प्रत्याशियो को मैदान में उतार दिया है जिससे कांग्रेस का वोट बट जाये और भाजपा का प्रत्याशी चुनाव जीत जाये। उन्होने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करी। वही पूर्व चेयरमेन मुम्मताज बेगम के पुत्र हाजी जाहिद और मौ. आरिफ ने भी कांग्रेस प्रत्याश्ी को अपना सर्मथन दिया। उधर आबिद नूरी ने कांग्रेस प्रत्याशी जाकिर हुसैन नूरी द्वारा जसपुर में 21 विकास कार्य कराये जाने का घोषणा पत्र जारी किया और पढ़कर सुनाया। उन्होने घोषड़ा पत्र में कहा कि

  1. शहर का सौन्दर्यकरण करेंगे।
  2. शहर में तीन बारात घर बनायेंगे।
  3. टैक्सी स्टैण्ड की वयवस्था करायेंगे।
  4. हर घर जल की व्यवस्था करायेंगें।
  5. शहर में कच्चे फड़ो को पक्का कराया जायेगा।
  6. मुखतार, करन, हफीज साहब मैमोरयल भवन की स्थापना करायेंगे।
  7. शहर की नई बस्तियों की सड़कें एक साल के अन्दर बनाई जायेंगी।
  8. नगर के प्रत्येक व्यक्ति के सरकारी दस्तावेज बनाने में मद्द की जायेगी।
  9. नगर के सभी पार्कों का सौन्दर्यकरण कराया जायेगा।
  10. नगर में जरूरी स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाये जायेंगे।
  11. तीनो बस स्टैण्ड पर यात्रियों के बैठने के लिए सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।
  12. सभी आवश्यक जगाहों पर शीतल पेयजल की व्यवस्था करायेंगे।
  13. गरीबों के सरकारी मकान बनाने की स्कीम को गति प्रदान करेंगे।
  14. लकड़ी मण्डी चौराहे से वेयर हाउस तक सर्विस रोड बनायेंगे।
  15. शहर की सभी सीमाओं पर भव्य स्वागत द्वार बनाये जायेंगे।
  16. शहर में बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे।
  17. बे सहारा महिलाओं के हाउस टैक्स खत्म कराने के लिए कार्य करेंगे।
  18. शहर की विधवा महिलाओं की पेंशन दिलाने की लिए कार्य करेंगे।
  19. ठेले वालों को आने वाली परेशानियों से निजात दिलायेंगे।
  20. ऑटो रिक्सा चालक के लाईसेंस बनवाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
  21. पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं एवं नौकरियों में प्रयोग होने वाले फार्म उपलब्ध करायेंगे
    इस मौके पर गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लु, सुंदरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, जाकिर हुसैन, अतीक रहमान, हकीम जफर, आबिद नूरी, महफूज अली, सुखवीर भुल्लर, डॉ. शुभ चन्द्र, अपूर्व, टिल्लु गहलौत, हिमाशु, सर्वेश चौहान, जाहिद नूूरी, शाकिर नूरी, मौ. अफजाल नूरी, शेरअली, गुडडू, हुसनू, मौ. नाजिम, नफीस सदर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!