जसुपर। समीर परवेज
वरिष्ठ कांग्रेसी सुखदेव सिंह के आवास पहुॅचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का विधायक आदेश चैहान एवं कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने कृर्षि कानून को डेढ़ साल टालने के केन्द्र सरकार के प्रताव पर कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानो को वहला फुसला ने का काम कर रही है कृर्षि कानून किसानो के विरोध में है जिसका किसान सड़को पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है 10 चरणो की बार्ता हो गई और अब भी सरकार कानून को टालने की बात कर किसानो का अपमान कर रही है उन्होने कहा कि कानून किसानो के विपरीत है तो उसे वापस लेने मे कृया दिक्कत है। सरकार किसानो की बात क्यो नही मान रही है उन्होने कहा कि देश के किसान जो भी निर्णय लेंगे कांग्रेस पार्टी किसानो के साथ मिलकर खड़ी है। मौके पर विधायक आदेश चैहान, सरदार सुखदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, इख्तियार बब्लु, जाकिर हुसैन, त्रिलोक अरोरा, नीरज विश्नोई, डा. एमपी सिंह, हिमांशु, मौ आरिफ, डाॅ शुभ, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र विटटु, नईम अहमद, राहुल बंटी सर्वेश चैहान आदि मौजूद थे।





