ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में पुलिस ने रोड पर खड़ी गाड़ियो के काटे चालान

फन टीवी न्यूज़ की ख़बर का दिखा असर

विना नम्बर प्लेट की लम्बे समय से रोड पर खड़ी गाड़ियो को सीज कर लवारिश घोषित किया जायेगा
पुलिस द्वारा जसपुर के हर मुख्य मार्ग पर खड़ी गाड़ियो की रोज चालानी कार्यवाही की जायेगी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में फन टीवी न्यूज़ की ख़बर का असर देखने को मिल रहा हैं फन टीवी न्यूज़ ने बुधवार को पीपीएनटी कॉलेज मार्ग पर लोगो द्वारा रोड के दोनो साईड कार पार्किंग करने की खबर प्रमुखता से चलाई थी जिस पर गुरूवार को पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ रोड पर खड़ी गाड़ियो के चालान काटे। एसआई मनोज कार्की ने बताया कि पीपीएनटी कॉलेज मार्ग पर 8 खड़ी गाड़ियो की नो पार्किग की चालानी कार्यवाही की गयी है उन्होने कहा कि जो विना नम्बर प्लेट की लम्बे समय से रोड पर गाडिया खड़ी की गयी है उन गाड़ियो को सीज कर लवारिश घोषित किया जायेगा। वही एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि इस समय त्यौहारी सीजन चल रहा है जनता से अपील है कि रोड पर गाड़़ी खड़ी ना करें शहर के हर मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा रोड पर खड़ी गाड़ियो की रोज चालानी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!