ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

जसपुर। फनटीवी न्यूज़
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सिंघल नर्सिंग होम स्थित एक कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शैल फुटेला का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. शैलेन्द्र सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि शैल फुटेला ने महिला मोर्चा की सदस्यो का मार्ग दर्शन किया तथा उन्होने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। इस अवसर पर डा. शैलेन्द्र सिंघल ने धरा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन उमा विश्नोई ने किया इस मौके पर शिवकन्या गुप्ता, रेखा गुप्ता, आशा रानी, राजकुमारी, अनीता पवार, वीना नागर, रूकमणी, सरिता शर्मा, मुन्नी, राम मूर्ति, रामवती, लक्ष्मी, सरोज देवी, मंजू देवी, राजो देवी, सुधीर विश्नोई, तुषार विश्नोई, डा. सुदेश कुमार आदि मौजूद रहें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!