ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर राईस मिल एसोसिएशन ने किया सम्मानित

नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल को किया सम्मानित

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर राईस मिल एसोसिएशन ने नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी, जिला पंचायत सदस्य एवं व्यापार मंडल को सम्मानित किया। नगर के अफजलगढ़ रोड स्थित रेडिसन होटल में जसपुर राईस मिल एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राईस मिल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश अग्रवाल एवं कार्यकारिणी, नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नईम अहमद, नवनिर्वाचित व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह एवं पदाधिकारियो को अंगवस्त्र एव स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल राईस मिलर्स के हितो कार्य करने की बात कही वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष निकेश अग्रवाल ने राईस मिलर्स की समस्याओ को सरकार तक पहॅचाने और हल कराने और उनके साथ प्रमुखता से खड़ा रहने की बात कही। मौके पर मुजफफर अली, मनोज काम्बोज, अकील अहमद, विकास छाबड़ा, सलीम अहमद, गौरव राज मित्तल, प्रदीप गोयल, फकरूददीन, दिव्यांश अग्रवाल, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तौगी, विकास अग्रवाल, सचिन अग्रवल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!