बाबरखेड़ा-श्याम नगर मार्ग की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वहां वाहन तो क्या, पैदल चलना भी जोखिम भरा बन गया
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर विधानसभा का बाबरखेड़ा-श्याम नगर मार्ग इन दिनों उसकी बदहाली और उस पर हुए विरोध प्रदर्शन के लिए चर्चा में वना हुआ है। इस सड़क की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि वहां वाहन तो क्या, पैदल चलना भी जोखिम भरा बन चुका है। चारों तरफ गड्ढे, कीचड़ और जलभराव से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। पर इस बार लोगों ने एक अनोखे तरीके से विरोध प्रर्दशन किया। आज जसपुर विधायक आदेश चौहान ने खुद बाबरखेड़ा गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर दी। प्रदर्शन के दौरान ही विधायक आदेश चौहान ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर सड़क की स्थिति से अवगत कराया और शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा “यह सड़क सिर्फ गांव का रास्ता नहीं, बल्कि लोगों की जीवन रेखा है। इसे अनदेखा करना जनता के साथ अन्याय है।” इस प्रदर्शन में वर्तमान ग्राम प्रधान हाजी नबी हसन, पूर्व प्रधान मोहम्मद इरशाद अली, भगवंतपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद मुजाहिद, हनीफ अहमद और ग्रामीण शामिल रहे


