

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं के निराकरण को एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा। विधायक आदेश सिंह चौहान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ एसडीएम कार्यालय पहुॅचे जहॉ उन्होने राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को सौपा ज्ञापन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र जसपुर में बहुत सी जन समस्याएँ हैं जिसके कारण क्षेत्र कि जनता को अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिनका निदान करना क्षेत्र के हित में अति आवश्यक है प्रमुख समस्याओं में से कुछ निम्नलिखित है।
- जसपुर शहर में रोड वेज़ बस स्टैंड स्थापित किया जाना ताकि जनता को सर्दी गर्मी बरसात में सड़क पर खड़ा न होना पड़े।
- तकनीकी शिक्षा के लिए पोलोटेकनिक की स्थापना किया जाना ताकि क्षेत्र के युवा तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर स्वरोजगार की सम्भावना तलाश सके ।
- खिलाडियों के लिए क्षेत्र में स्टेडियम की स्थापना किया जाना ताकि क्षेत्र के युवा प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकें।
- तुमरिया डाम व भोगपुर क्षेत्र को राजस्व ग्राम घोषित किया जाना ताकि वहां के निवासियों को मूल भूत सुविधाएँ मिल सके ।
- जसपुर शहर में पेयजल योजना फेज 2 का क्रियान्वयन किया जाना ताकि बढते हुए शहर की जल आपूर्ति सुचारू रूप से की जा सके। उन्होने कहा कि उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में भी कई बार वह सड़क से लेकर सदन तक मुददे उठा चुके है किन्तु सरकार द्वारा कोई ठोस कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है उन्होेने महामहिम राज्यपाल से आशा की है कि सरकार पर अपने प्रभाव का उपयोग करते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण करने कि कृपा करें मौके पर गजेन्द्र चौहान, इख्तियार बब्लु, राहुल वंटी, आबिद नूरी, जाकिर नूरी, मजनू, विजेन्द्र प्रधान, नसीम सभासद आदि मौजूद रहे।



