जसपुर। फन टीवी न्यूज़
कहते है प्यार के आगे इंसान ही नहीं परिंदें भी दोस्त बन जाते है। ऐसा ही वाक्या नगर के डा.एमपी सिंह के साथ हुआ। बताते है कि दस दिन पहले एक घायल बाज डा.एमपी सिंह नर्सिंग होम की छत पर आ गिरा। बाज की हालत इतनी खराब थी कि वह उड़ नहीं सकता था। उसके पंखों में गहरी चोट लगी थी। वही डा. एम पी सिंह ने पशु चिकित्सक डा. विक्रांत गिल से मशविरा कर लेकर का इलाज शुरू किया। पहले तो बाज उन्हे छूने नहीं दे रहा था। बाद में प्यार और दुलार दिखाने पर बाज दवा पीने को राजी हुआ।

कई दिन तक इलाज करने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। बाज कभी डा. सिंह के कंधे पर तो, कभी उनके सामने टेबिल पर बैठकर खाना खाता। डा. सिंह ने बाज और उनकी दोस्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जिसमें उनके प्रसंशको ने उन्हे बधाईया दी ।डा. सिंह ने बताया कि बाज को ठीक करने में उन्हे कई दिन लग गए। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उन्होंने बाज को पिंजरे में रखने के बजाय आसमान की और उड़ा दिया। बताया कि बाज ने एक संदेश जरूर दिया कि प्यार से किसी को भी अपना बनाया जा सकता है।




